प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित सिक्किम दौरे के लिए तैयारियां जोरों पर

Ads

प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित सिक्किम दौरे के लिए तैयारियां जोरों पर

  •  
  • Publish Date - April 14, 2026 / 05:38 PM IST,
    Updated On - April 14, 2026 / 05:38 PM IST

गंगटोक, 14 अप्रैल (भाषा) सिक्किम के मुख्य सचिव आर तेलांग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों के तहत गंगटोक के पालजोर स्टेडियम का मंगलवार को निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि पालजोर स्टेडियम के दौरे के दौरान तेलांग ने प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि तेलांग ने स्टेडियम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने के लिए बैठने की व्यवस्था, सुलभता, सुरक्षा प्रोटोकॉल और आवश्यक सेवाओं सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया।

अधिकारियों के मुताबिक, तेलांग के साथ विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने बुनियादी ढांचे संबंधी तैयारियों, सुरक्षा उपायों, रसद समन्वय और समग्र कार्यक्रम प्रबंधन की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हाल में नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें भारत में सिक्किम के विलय के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य में साल भर आयोजित जश्न के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

तमांग के मुताबिक, प्रधानमंत्री के इस महीने के अंत में सिक्किम की यात्रा करने की संभावना है।

भाषा पारुल माधव

माधव