नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में पत्थर की खदान में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
बेंगलुरु दक्षिण तालुक में बृहस्पतिवार को पत्थर की एक खदान में विशाल चट्टान गिरने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई जिनमें अधिकतर बिहार के निवासी थे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कर्नाटक के बेंगलुरु में पत्थर की खदान में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।’’
भाषा शफीक वैभव
वैभव