Home » Khabar Bebak » Chhattisgarh 'Looteri Dulhan' (Con-Bride): Wedding joy turns to mourning; groom left making rounds of the police station.
Chhattisgarh Looteri Dulhan: मातम में बदली शादी की खुशियां, पुलिस थाने के चक्कर लगाते रह गया दुल्हा |
Ads
छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंडप सज चुका था, दजवाजे पर बारात आ चुकी थी। शहनाइयों की गूंज के बीच सात फेरों की तैयारियां पूरी थीं। लेकिन तभी शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल दुल्हन और उसके परिजन अचानक शादी का मंडप छोड़कर अचानक गायब हो गए। इतना ही नहीं दुल्हन और उसके परिवार वाले जेवरात और मोबाइल भी अपने साथ ले गए। देखते ही देखते शादी के मंडप में हड़कंप मच गया। आखिरकार मामला थाने तक पहुंचा और दूल्हे वालों ने दुल्हन पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।