राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार से सिक्किम की यात्रा के दौरान नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी
राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार से सिक्किम की यात्रा के दौरान नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी
(फाइल फोटो सहित)
नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से सिक्किम की तीन-दिवसीय यात्रा के दौरान भारत-चीन सीमा पर स्थित नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी।
राष्ट्रपति कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मुर्मू मंगलवार को गंगटोक स्थित नामग्याल तिब्बत विज्ञान संस्थान का दौरा करेंगी।
बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति 27 मई को नाथू ला दर्रे का दौरा करेंगी। उसी दिन वह गंगटोक में सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।’’
राष्ट्रपति 28 मई को गंगटोक में सिक्किम पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगी।
भाषा आशीष सुरेश
सुरेश

Facebook


