राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार से उत्तराखंड की तीन दिवसीय यात्रा करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार से उत्तराखंड की तीन दिवसीय यात्रा करेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार से उत्तराखंड की तीन दिवसीय यात्रा करेंगी
Modified Date: June 18, 2025 / 08:50 pm IST
Published Date: June 18, 2025 8:50 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार से उत्तराखंड का तीन दिवसीय यात्रा करेंगी। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति के कार्यालय ने बुधवार को कहा कि इस यात्रा के दौरान वह देहरादून में राष्ट्रपति निवास, राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास करेंगी।

राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति निकेतन में एक रंगशाला (एम्फीथिएटर) का उद्घाटन करेंगी और स्टाफ क्वार्टर, अस्तबल और बैरकों की आधारशिला रखेंगी।

मुर्मू 20 जून को राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोलने के अवसर पर उपस्थित रहेंगी और आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुर्मू राष्ट्रपति तपोवन के उद्घाटन के अवसर पर भी उपस्थित रहेंगी और राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला रखेंगी।

राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून से आम जनता के लिए खुल जाएंगे।

राष्ट्रपति देहरादून में राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी, जहां वह एक प्रदर्शनी और मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करेंगी तथा शुक्रवार को छात्रों से बातचीत करेंगी।

उसी शाम वह राजभवन, नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट जारी करेंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, ‘‘21 जून को राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान, देहरादून में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।’’

भाषा सुरभि माधव

माधव


लेखक के बारे में