नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर, लंबी बीमारी के बाद निधन

नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर, लंबी बीमारी के बाद निधन

नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर, लंबी बीमारी के बाद निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: March 17, 2019 2:34 pm IST

गोवा: गोवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम निधन हो गया। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी है। बता दें कुछ देर पहले ही उनकी त​बीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी, जिसके बाद से उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। उनके घर पर भी सुरक्षा व्याव्स्था बढ़ा दी गई थी।

गोवा के मपूसा में जन्मे पर्रिकर 2012 में दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे और तब से उनके सुशासन और सादगी की चर्चा रही है। 2012 में विपक्ष में रहते हुए पर्रिकर ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए खनन घोटालों को उजागर किया था और नतीजे में गोवा ने उन्हें स्पष्ट बहुमत दिया।

गोवा में बीजेपी की जड़ें जमाने वाले पर्रिकर पहली बार 1994 में विधायक बने थे। तब पार्टी की सिर्फ चार सीटें हुआ करती थीं। लेकिन छह साल के भीतर ही गोवा में बीजेपी को पहली बार पर्रिकर ने सत्ता दिला दी और वो मुख्यमंत्री बन गए। 58 साल के पर्रिकर भारत के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने आईआईटी से पढ़ाई की है।


लेखक के बारे में