राष्ट्रपति ने दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्रों को पार करने वाले महिला सैन्य दल की सराहना की

राष्ट्रपति ने दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्रों को पार करने वाले महिला सैन्य दल की सराहना की

राष्ट्रपति ने दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्रों को पार करने वाले महिला सैन्य दल की सराहना की
Modified Date: August 3, 2026 / 07:01 pm IST
Published Date: August 3, 2026 7:01 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को तीनों सेनाओं की महिला कर्मियों के उस दल की सराहना की, जिसने विश्व के सबसे मुश्किल समुद्रों को सफलतापूर्वक पार किया। साथ ही राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी यह कामयाबी युवा भारतीयों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय सेना के नौकायन पोत ‘त्रिवेणी’ के चालक दल की सदस्यों ने राष्ट्रपति भवन में मुर्मू से मुलाकात की।

पोस्ट में कहा गया है कि तीनों सेनाओं की महिला कर्मियों के दल ने ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ अभियान के तहत दुनिया के कुछ सबसे मुश्किल समुद्रों में 25,000 नॉटिकल मील से ज़्यादा की दूरी सफलतापूर्वक तय की है।

राष्ट्रपति ने सफलतापूर्वक अभियान पूरा करने वाले दल की तारीफ़ की।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवा भारतीयों, खासकर महिलाओं को बड़े सपने देखने और पूरे समर्पण के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगी।

भारतीय सेना के पोत त्रिवेणी पर सवार नौ महिला सैन्य अधिकारियों ने हाल ही में चार महासागरों में लगभग 25,500 नॉटिकल मील की दूरी तय करते हुए 314 दिनों की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 सितंबर, 2025 को इस अभियान को मुंबई से हरी झंडी दिखाई थी

भाषा अविनाश सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में