President’s Rule Revoked In Manipur / Image Source : X
नई दिल्ली : President’s Rule Revoked In Manipur मणिपुर में हुई हिंसा के पूरे एक साल बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटा लिया है। मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक गजट अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने पिछले साल संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर राज्य के संबंध में उनके द्वारा जारी की गई उद्घोषणा को रद्द कर दिया है। आज मणिपुर में नई सरकार बनाने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में NDA कार्यभार संभालने के लिए तैयार है, जिसमें युमनाम खेमचंद सिंह ने आज 6 बजे लोक भवन में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे साथ ही कई विधायक इस नई मंत्रिपरिषद में शामिल होंगे।
VIDEO | Imphal, Manipur: BJP leader Y Khemchand Singh arrives at Lok Bhavan ahead of his oath-taking ceremony as the new Chief Minister of the state.
(Full video available on https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/UGgSv0hLSo
— Press Trust of India (@PTI_News) February 4, 2026
फरवरी 2025 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। तब से, राज्य विधानसभा निलंबित अवस्था में थी यानी यह न तो भंग थी और न ही सक्रिय थी। केंद्र सरकार ने संवैधानिक कदम के लिए राज्य में लंबे समय से राष्ट्रपति शासन लगाया था।
खेमचंद सिंह को राजनीति में एक शांत और गैर-विवादित नेता के रूप में देखा जाता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वह आक्रामक राजनीति की बजाय प्रशासन और आपसी तालमेल पर ज्यादा भरोसा करते हैं। मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह मैतेई समुदाय से आते हैं, जो मणिपुर के घाटी क्षेत्रों में प्रभावशाली माना जाता है। संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि दोनों उपमुख्यमंत्री आदिवासी समुदायों से होंगे। कुकी समुदाय की नेता नेमचा किपगेन और नागा जनजाति के लोसी दिखो उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।