Mallikarjun Kharge Parliament Speech || Image- Sansad TV News
नई दिल्ली: पिछले कुछ वक़्त से देश की सियासत में नफरती भाषणों की बाढ़ सी आ गई है। राजनीतिक फायदों के लिए नेता, आम लोगों के बीच धर्मों को लेकर संवेदनहीन टिप्पणियां कर रहे है। (Mallikarjun Kharge Parliament Speech) यही वजह है कि, धार और समाजों के बीच खाई बढ़ रही, हिंसा जाइए मामले सामने आ रहे है।
इन्ही सभी मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शीर्ष नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार और भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अपने भाषण में उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि, ऐसे तत्वों पर कार्रवाई न करके उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है।
संसद में दिए अपने स्पीच में खरगे ने सीधे तौर पर भाजपा और प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। उन्होंने देश केअलग-अलग हिस्सों में दिए गए हेट स्पीच पर भी सका धयानाकर्षण कराया। खरगे ने कहा, “भाजपा के एक मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समाज को निशाना बनाकर बयान दिया, ये लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। (Mallikarjun Kharge Parliament Speech) ये मुख्यमंत्री हमेशा ध्रुवीकरण की बात करता है, मुसलमानों के खिलाफ बात करता है।
देश में Selective targeting और Bulldozer Politics को रणनीतिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और केरल जैसे राज्यों में चर्च पर हमले हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी केरल में चुनाव आने पर चर्च की प्रार्थना में जाते हैं, लेकिन उनपर होने वाले हमलों पर खामोश रहते हैं।”
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, “अल्पसंख्यकों के खिलाफ Objectionable, inflammatory, and divisive speech को बढ़ावा दिया जा रहा है। BJP का प्रवक्ता बनने के लिए Qualification है ‘Hate Speech’. जो जितना ज्यादा अल्पसंख्यकों के खिलाफ बोलेगा, वो BJP का उतना बड़ा प्रोटेक्टर बनता है। लेकिन इससे देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है और संविधान की core value भी कमजोर हो रही है।”
AICC चीफ ने कहा कि, हमें तकलीफ है कि महामहिम राष्ट्रपति जी ने गरीबी और कमजोर तबके की तकलीफ को खुद देखा है, (Mallikarjun Kharge Parliament Speech) लेकिन उनके अभिभाषण में उनकी चिंता की कोई झलक नहीं है। क्या आप विकसित भारत को नफरत और विभाजन की बुनियाद पर खड़ा करना चाहते हैं?”
BJP के एक मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समाज को निशाना बनाकर बयान दिया, ये लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है। ये मुख्यमंत्री हमेशा ध्रुवीकरण की बात करता है, मुसलमानों के खिलाफ बात करता है।
देश में Selective targeting और Bulldozer Politics को रणनीतिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। मध्य… pic.twitter.com/V8TEBdUmZd
— Congress (@INCIndia) February 4, 2026
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा, “नरेंद्र मोदी भारत के किसानों की आय दोगुनी करने वाले थे, लेकिन इस ट्रेड डील से किसानों को कुचलने की तैयारी की जा रही है। मोदी सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी तो नहीं कर पाई, लेकिन अब उन्हें जीने भी नहीं दे रही है।”
सवाल है- मामूली आमदनी वाले भारतीय किसान, अमेरिका के भारी Subsidized कृषि उत्पादों का मुकाबला कैसे करेंगे? भारत एक कृषि प्रधान देश है, हमारी एक बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है। सरकार को हमारे किसानों के बारे में सोचना था, लेकिन सरकार किसी और राह पर चल रही है।”
उन्होंने आगे कहा, “सरकार ने ये नहीं सोचा कि अगर कृषि आयात बढ़ा तो भारत की MSP प्रणाली पर दबाव बढ़ेगा। हमारे किसानों को बेहद संपन्न अमेरिकी किसानों का मुकाबला करने के लिए खड़ा किया जा रहा है। ये सीधे तौर पर भारतीय किसानों को बर्बादी की ओर धकेलने जैसा है। मोदी सरकार एक बार काले कृषि कानून लेकर आई थी, जिसे उसे वापस लेना पड़ा। आज सरकार एक बार फिर वैसी ही गलती दोहरा रही है।”
नरेंद्र मोदी भारत के किसानों की आय दोगुनी करने वाले थे, लेकिन इस ट्रेड डील से किसानों को कुचलने की तैयारी की जा रही है।
मोदी सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी तो नहीं कर पाई, लेकिन अब उन्हें जीने भी नहीं दे रही है।
सवाल है- मामूली आमदनी वाले भारतीय किसान, अमेरिका के भारी Subsidized… pic.twitter.com/yVLyVNlpyj
— Congress (@INCIndia) February 4, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-