Kawasi Lakhma Bail: जेल से बाहर निकले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, देखें लाइव

Ads

Kawasi Lakhma Bail: जेल से बाहर निकले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, देखें लाइव

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 06:41 PM IST

Kawasi Lakhma Bail News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी
  • जेल से बाहर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया
  • उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा और केवल पेशी के लिए ही छत्तीसगढ़ आ सकेंगे

रायपुर: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा (kawasi lakhma bail) हो गए हैं। इस दौरान जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ देखने को मिली। जेल से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जेल के बाहर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी और सावित्री मंडावी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। जेल से बाहर निकलते ही पूर्व मंत्री लखमा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज एक साल 20 दिन के बाद जेल से बाहर निकलने का मौका ​मिला। मैं सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं।

15 जनवरी 2025 को हुए थे गिरफ्तार (Kawasi Lakhma Bail News)

Kawasi Lakhma Bail कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले (Chhattisgarh liquor scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। मामले में लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत मंजूर (Kawasi Lakhma Interim Bail) की है।

इन शर्तों पर मिली जमानत (Kawasi Lakhma Update)

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक साल से भी अधिक समय बाद जेल से बाहर आएंगे। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा। लखमा सिर्फ पेशी के लिए छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और पता व मोबाइल नंबर पुलिस थाने में दर्ज कराना होगा।

इन्हें भी पढ़े:-

कवासी लखमा को कब गिरफ्तार किया गया था?

उन्हें 15 जनवरी 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

कवासी लखमा को किस मामले में जमानत मिली है?

उन्हें छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है।

जमानत की शर्तें क्या हैं?

उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा, केवल पेशी के लिए छत्तीसगढ़ आ सकेंगे, पासपोर्ट जमा करना होगा और पता व मोबाइल नंबर पुलिस थाने में दर्ज कराना होगा।