Modi on death of Dilip Kumar : प्रधानमंत्री मोदी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, बोले- उनका जाना फिल्म जगत को भारी क्षति

Modi on death of Dilip Kumar : प्रधानमंत्री मोदी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, बोले- उनका जाना फिल्म जगत को भारी क्षति

Modi on death of Dilip Kumar : प्रधानमंत्री मोदी ने दिलीप कुमार के निधन पर जताया शोक, बोले- उनका जाना फिल्म जगत को भारी क्षति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: July 7, 2021 3:32 am IST

Modi on death of Dilip Kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही पर 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली। दिलीप साहब के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनकी आखिरी सांस तक साथ रहीं।

पढ़ें- नहीं रहे अभिनेता दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

पीएम मोदी ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- वे सिनेमेटिक लेजेंड के तौर पर याद किए जाएंगे। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है।

पढ़ें- ज्योतिरादित्य सिंधिया का केंद्रीय मंत्री बनना तय! ऐ…

दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण छह जून को भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

पढ़ें- ये दिग्गज क्रिकेटर बैग में रखता था गाय का गोबर, वजह…

पिछले साल, दिलीप कुमार ने अपने दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) को कोरोना वायरस के कारण खो दिया था। जिसके बाद उन्होंने अपना जन्मदिन और शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई थी। हालांकि, सायरा बानो ने बताया था कि दोनों भाइयों के निधन की खबर दिलीप साहब को नहीं दी गई थी। 

पढ़ें- मोदी कैबिनेट में महाराज! इसका भाजपा की प्रदेश पॉलिट…

दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे।

पढ़ें- डिवाइडर पर सो रहे तीन युवकों को डंपर ने कुचला, तड़प…

दिलीप कुमार को आठ फिल्मफेयर अर्वाड मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के लिए दिलीप कुमार का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। दिलीप कुमार को साल 1991 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1994 तें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। 2000 से 2006 तक वह राज्य सभा के सदस्य भी रहे। 1998 में वह पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किए गए।

 


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.