प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को फोन कर बधाई दी

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को फोन कर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 08:37 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को रविवार को टेलीफोन कर उन्हें राज्य में सरकार बनाने की बधाई दी।

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष ने रविवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री ने फोन पर बातचीत की और बातचीत के दौरान मोदी ने विजय को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी।’’

भाषा धीरज नरेश

नरेश