शपथ से पहले पीएम मोदी ने लिया पूर्व राष्ट्रपति का आशीर्वाद, दोनों ने ट्वीट कर एक दूसरे की तारीफ में पढ़े कसीदे

Ads

शपथ से पहले पीएम मोदी ने लिया पूर्व राष्ट्रपति का आशीर्वाद, दोनों ने ट्वीट कर एक दूसरे की तारीफ में पढ़े कसीदे

  •  
  • Publish Date - May 28, 2019 / 08:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी राजनीति के धुरधंरों से आशीर्वाद ले रहे हैं। पहले लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से पीएम मोदी ने सौजन्य भेंट कर उनका आर्शीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें- कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना ने मिसिंग मैन आकृ…

प्रणब मुखर्जी ने मोदी को उनकी इस प्रचंड जीत पर खुलकर बधाई दी और इस खुशी में मुंह मीठा कराया। पीएम मोदी ने इस मुलाकात की दो तस्वीरें ट्विटर पर खुद साझा की हैं। एक में प्रणब मुखर्जी पीएम मोदी को कुछ खिलाते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वे और प्रणब दा एक गुलदस्ता के साथ दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें- वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने मिग -21 उड़ाकर दी कारगिल के शहीदों को …

फोटो के साथ पीएम मोदी ने प्रणब मुखर्जी की तारीफ करते हुए उन्हें स्टेट्समैन कहा है। पीएम मोदी ने लिखा, ”प्रणब दा से मिलना हमेशा एक सुखद अनुभव होता है। उनका ज्ञान और दूरदर्शी क्षमता उन्हें बाकी नेताओं से काफी अलग बनाती है। वह एक ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने देश के लिए अमिट योगदान दिया है”।

ये भी पढ़ें- 17वें लोकसभा का पहला सत्र हो सकता है 6 से 15 जून तक

पीएम मोदी के ट्वीट का रिप्लाई देते हुए प्रणब मुखर्जी ने लिखा, ”धन्यवाद पीएम मोदी कि आपने मुझे इन शब्दों से नवाजा। वाकई में आपसे मिलकर खुशी हुई। दूसरे कार्यकाल के लिए मेरी ओर से शुभकामनाएं। आप सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास नारा के साथ अपने लक्ष्य तक पहुंचे”।