प्रधानमंत्री मोदी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे
Modified Date: August 11, 2026 / 03:39 pm IST
Published Date: August 11, 2026 3:39 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ, माई स्ट्रगल्स’’ का बुधवार को विमोचन करेंगे।

भारत के 14वें राष्ट्रपति कोविंद 2017 से 2022 तक इस पद पर रहे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि आत्मकथा का विमोचन भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे जाने-माने व्यक्तित्वों में से एक के जीवन और योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

आत्मकथा में गहराई से कोविंद की शानदार जीवन यात्रा का व्यक्तिगत विवरण मिलेगा जिसमें प्रारंभिक वर्षों से लेकर उनके विशिष्ट सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रपति के रूप में उनकी सेवा तक के अनुभव, संघर्षों और सफलताओं का उल्लेख शामिल हैं।

यह पुस्तक उन मूल्यों, अनुभवों और परिस्थितियों के बारे में बताती है जिन्होंने कोविंद की जीवन यात्रा और लोक सेवा को आकार दिया।

भाषा आशीष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में