Private Bus Operators Strike News: बढ़ सकती है यात्रियों की परेशानी, इस दिन से बस संचालक शुरू कर सकते हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
Private Bus Operators Strike News: केरलम में निजी बस संचालकों ने रविवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की धमकी दी।
Private Bus Operators Strike News/Image Credit: File
- केरलम में निजी बस संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की धमकी दी।
- प्रियदर्शिनी’ योजना के वित्तीय असर के चलते निजी बस संचालक हड़ताल शुरू करने की बात कह रहे हैं।
- राज्य सरकार ने समस्याओं का अध्ययन करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया।
Private Bus Operators Strike News: पलक्कड़: केरलम में निजी बस संचालकों ने रविवार को ‘केरल राज्य सड़क परिवहन निगम’ की ‘प्रियदर्शिनी’ योजना के वित्तीय असर को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें अपर्याप्त हैं।
बस संचालकों ने क्यों शुरू किया विरोध
निजी बस संचालक इस बात को लेकर चिंता जता रहे हैं कि ‘केरल राज्य सड़क परिवहन निगम’ द्वारा ‘प्रियदर्शिनी’ योजना लागू किए जाने के बाद उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। (Private Bus Operators Strike News) इस योजना के तहत महिलाओं को साधारण श्रेणी की बसों में मुफ्त यात्रा की अनुमति है। निजी बस संचालकों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बाद राज्य सरकार ने उनकी समस्याओं का अध्ययन करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया।
क्या है समिति की मांग?
Private Bus Operators Strike News: समिति ने अध्ययन करने के बाद केरलम में निजी बस क्षेत्र को होने वाले नुकसान को रोकने के लिए निजी बस सेवाओं को एक उद्योग घोषित करने और उनके संचालन की अवधि 22 वर्ष से बढ़ाकर 25 वर्ष करने की सिफारिश की। हालांकि, निजी बस संचालकों का दावा है कि समिति की सिफारिशों में उनकी किसी भी प्रमुख मांग को जगह नहीं दी गई है। ‘ऑल केरल बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन’ (एकेबीओए) के महासचिव टी. गोपीनाथन ने रविवार को कहा कि निजी बस संचालक आठ सितंबर को पलक्कड़ में संगठन की राज्य समिति की बैठक में पूरे राज्य में बस सेवाएं बंद करने के बारे में फैसला करेंगे। एकेबीओए ने न्यूनतम टिकट किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 15 रुपए करने की मांग की।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Magarlod Crime News: पहले अपने माता-पिता को कमरे किया बंद, फिर 26 साल की युवती ने उठाया ये खौफनाक कदम, तांत्रिक के साथ थी संपर्क में
- Satya Niketan Building Collapse Update: सत्य निकेतन में इमारत ढहने से अब तक इतने लोगों की मौत, कई लोग अब भी मलबे में दबे, हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख
- Jharkhand Holiday News: कल बंद रहेंगे सभी प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तर, मंत्री के निधन बाद यहां की सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक, सभी कार्यक्रम रद्द

Facebook


