मुंबई। कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार और संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने मुंबई उत्तर मध्य संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। बता दें कि आज प्रिया दत्त अपने भाई के सात शुभ मुहर्त में नामांकन करने के लिए बांद्रा कलेक्टर ऑफिस पहुंची थी।
Correction: Congress’s Priya Dutt filed her nomination from Mumbai North Central parliamentary constituency and not Mumbai Northwest as reported earlier. https://t.co/B24e6fIzmY
— ANI (@ANI) April 8, 2019
बता दें कि पूरे नामांकन प्रक्रिया के दौरान संजय दत्त बहन प्रिया के साथ मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रिया के लिए वोट अपील भी कि ज्ञात हो कि नामांकन भरने जाने से पहले संजय और प्रिया ने पिता सुनील दत्त की तस्वीर के साथ फोटो खिंचवाए और उनका आशीर्वाद लिया।इसके साथ ही प्रिया ने अपने पिता को याद कर एक भावुक पोस्ट भी डाली है जब उन्होंने 1984 में नामांकन भरा था।
इस दौरान प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी डाली है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे आप लोगो का मिला प्यार और स्नेह से मैं अभिभूत हूं। आइये एक मजबूत लोकतंत्र और सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की दिशा में काम करें।
ज्ञात हो कि प्रिया दत्ता का इस बार मुकाबला बीजेपी की युवा नेता पूनम महाजन से है। ऐसे में दोनों तरफ से मजबूत उम्मीदवार उतरे है जहां प्रिया सांसद सुनील दत्त की पुत्री हैं तो वहीं पूनम महाजन कैबिनेट मंत्री प्रमोद महाजन की बेटी हैं साथ ही बीजेपी से सांसद भी हैं।