प्रियंका चोपड़ा विंबलडन में लारा दत्ता से मिलीं
प्रियंका चोपड़ा विंबलडन में लारा दत्ता से मिलीं
नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में आयोजित विंबलडन चैंपियनशिप के दौरान अपनी फिल्म ‘अंदाज’ की सह-कलाकार लारा दत्ता से मुलाकात की।
प्रियंका ने शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लारा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘अपनी दोस्त से मिलकर बहुत अच्छा लगा।’’
विंबलडन के लिए प्रियंका ने सफेद रंग का परिधान पहना था, जबकि लारा नीले रंग के बटन वाले परिधान में नजर आईं।
दोनों अभिनेत्रियों ने वर्ष 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘अंदाज’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में थे। राज कंवर निर्देशित यह फिल्म राज (अक्षय कुमार), उनकी बचपन की दोस्त काजल (लारा दत्ता) और जिया (प्रियंका चोपड़ा) के बीच प्रेम त्रिकोण की कहानी पर आधारित है।
करीब नौ करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
लारा दत्ता वर्ष 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉन 2’ में भी नजर आई थीं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान मुख्य भूमिकाओं में थे।
प्रियंका चोपड़ा अब निर्देशक एस. एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू भी प्रमुख भूमिका में हैं।
खबरों के अनुसार, वह हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली के साथ एक अन्य फिल्म में भी दिखाई देंगी।
लारा दत्ता की हालिया फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और श्रेयस तलपड़े सहित कई कलाकार हैं।
भाषा
राखी नरेश
नरेश

Facebook


