Robert Vadra on Delhi Election Result: परिणाम से पहले ही रॉबर्ड वाड्रा ने कर दी दिल्ली चुनाव के रिजल्ट की भविष्यवाणी! कांग्रेस के लिए कह दी ऐसी बात
Robert Vadra on Delhi Election Result: परिणाम से पहले ही रॉबर्ड वाड्रा ने कर दी दिल्ली चुनाव के रिजल्ट की भविष्यवाणी! कांग्रेस के लिए कह दी ऐसी बात

Robert Vadra on Delhi Election Result: परिणाम से पहले ही रॉबर्ड वाड्रा ने कर दी दिल्ली चुनाव के रिजल्ट की भविष्यवाणी! Image Source: ANI
- रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस के लिए कही बड़ी बात
- कांग्रेस के सारे नेता उनके साथ एकजुट होकर काम करेंगे
- जो भी पार्टी आए, वह लोगों के हित में काम करें
नई दिल्ली: Robert Vadra on Delhi Election Result देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के तहत डाले गए वोटों की गिनती आज हो रही है। चुनावी मैदान में उतरे 699 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ ही अब रूझानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कई सीटों पर बीजेपी तो कई सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। लेकिन इस बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने ऐसा बयान दे दिया है कि सियासी गलियारों में हड़कंप मच सकता है।
Robert Vadra on Delhi Election Result रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि 'मैं यही कहूंगा कि दिल्ली के लोगों ने जिस पार्टी को चुना है उन्हें अपने किए गए सारे वादे निभाने चाहिए। हमें प्रदुषण से राहत चाहिए, महिलाओं की सुरक्षा चाहिए, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव चाहिए। मुझे यह पता है कि जो भी सरकार आएगी तो कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के सारे नेता उनके साथ एकजुट होकर काम करेंगे।'
वाड्रा ने कहा कि 'मैं यह भी कहूंगा कि प्रदूषण सबसे बड़ा मुद्दा है, उस पर ध्यान दीजिए। अब जो ये लड़ाई कर रहे हैं कि किसको खरीदना है, सरकार बनाने के लिए क्या-क्या करना है। ये नहीं होना चाहिए, लोगों ने वोट डाला है उसकी अहमियत है। जो भी पार्टी आए, वह लोगों के हित में काम करें। दिल्ली हमारी राष्ट्रीय राजधानी है, पूरी दुनिया दिल्ली को देखती है। नई पीढ़ी प्रदुषण से, इंफ्रास्ट्रक्चर से, महिलाओं की असुरक्षा से, इन सब से परेशान है। यह सब अगर ठीक हो जाता है तो युवा दिल्ली छोड़कर नहीं जाएंगे।'
वहीं, नई दिल्ली विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट पर सीएम पद के विरासत की जंग देखी जा रही है। इस सीट से अरविंद केजरीवाल शुरू से पीछे चल रहे थे, लेकिन अब वो आगे चल रहे हैं। कांग्रेस से संदीप दीक्षित और बीजेपी से प्रवेश वर्मा मैदान में हैं।
दिल्ली चुनाव की मतगणना पर व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा
▶️ "..दिल्ली के लोग प्रदूषण से राहत, महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर बुनियादी ढांचा चाहते हैं।
▶️कांग्रेस और उसके नेता दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे।
▶️ खरीद-फरोख्त की बातें हो रही हैं, इस तरह की राजनीति नहीं की जानी… pic.twitter.com/ghxFUQAzQ2— IBC24 News (@IBC24News) February 8, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा 45 सीटों पर बहुमत बनाई हुई है
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Robert Vadra on Delhi Election Result: Priyanka Gandhi Husband Big Statement on Congress

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm