प्रियंका ने भाजपा सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का ‘आरोपपत्र’ जारी किया

Ads

प्रियंका ने भाजपा सरकार के खिलाफ असम कांग्रेस का ‘आरोपपत्र’ जारी किया

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 06:13 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 06:13 PM IST

गुवाहाटी, 19 फरवरी (भाषा) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली असम सरकार के खिलाफ 20 सूत्री ‘आरोपपत्र’ जारी किया, जिसमें राज्य प्रशासन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और अल्पसंख्यकों में भय पैदा करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

विपक्षी पार्टी ने विधानसभा चुनावों से पहले यह ‘आरोपपत्र’ जारी किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एक दशक के शासनकाल के बावजूद भाजपा सरकार छह आदिवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलवाने और चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी बढ़ाकर 351 रुपये करने के अपने वादे को पूरे करने में विफल रही।

असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की उम्मीदवार चयन समिति की अध्यक्ष वाद्रा दो दिवसीय असम दौरे पर हैं।

कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘व्यापक भ्रष्टाचार’ का भी आरोप लगाया।

पार्टी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उनके करीबी मंत्रियों एव उनके परिवार के सदस्यों पर ‘अवैध रूप से संपत्ति जमा करने’ का आरोप लगाया।

भाषा संतोष माधव

माधव