हिन्दी फिल्मों पर प्रियंका चोपड़ा के बोल- इंड‍ियन फ‍िल्‍म्‍स इज ऑल अबाउट ह‍िप्‍स एंड बूब्‍स

Ads

हिन्दी फिल्मों पर प्रियंका चोपड़ा के बोल- इंड‍ियन फ‍िल्‍म्‍स इज ऑल अबाउट ह‍िप्‍स एंड बूब्‍स

  •  
  • Publish Date - June 9, 2018 / 10:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा इंड‍ियन फ‍िल्‍म्‍स इज ऑल अबाउट ह‍िप्‍स एंड बूब्‍स।  सोशल मीडिया पर ये बयान आते ही बवाल मच गया है।  इससे पहले प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो क्‍वांट‍िको के एक सीन में हिन्दू को आतंकी बताया था, जिसको लेकर प्रियंका को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। अब अभिनेत्री के हिन्दी सिनेमा पर दिए गए इस बयान की काफी निंदा की जा रही है। फैंस ने इसे शर्मनाक बताया है। बॉलीवुड प्रेमियों का गुस्सा प्रियंका के इस बयान को लेकर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
 
देखिए वीडियो :
 
 
बताते चलें कि अमेरिकी शो क्‍वांट‍िको में हिन्दू को अंतकी बताने वाले सीन पर शो  मेकर्स एनबीसी नेटवर्क ने माफी मांगते हुए कहा कि इसमें प्रियंका का कोई हाथ नहीं है। एपिसोड की वजह से कई लोगों ने अपने इमोशंस का इजहार किया और इसमें प्रियंका चोपड़ा को निशाना बनाया गया है जो ठीक नहीं है। 
 
वेब डेस्क, IBC24