पालम में आग बुझाने के दौरान हुई ‘लापरवाही’ की जांच के आदेश : सूत्र

पालम में आग बुझाने के दौरान हुई 'लापरवाही' की जांच के आदेश : सूत्र

पालम में आग बुझाने के दौरान हुई ‘लापरवाही’ की जांच के आदेश : सूत्र
Modified Date: March 19, 2026 / 06:53 pm IST
Published Date: March 19, 2026 6:53 pm IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) दिल्ली सरकार पालम इलाके में लगी भीषण आग को बुझाने के दौरान कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम में लगी भीषण आग में नौ लोगों की जान चली गई।

दमकलकर्मियों की ‘हाइड्रोलिक’ मशीन में कथित खराबी के संबंध में हुई लापरवाही की जांच के आदेश दिए गए हैं। कई लोगों का दावा है कि ‘हाइड्रोलिक’ मशीन में कथित खराबी के कारण बचाव कार्य में देरी हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंची हाइड्रोलिक क्रेन की सीढ़ी खराब थी जबकि दूसरी क्रेन को पहुंचने में लगभग एक घंटा लग गया, जिससे पीड़ितों को बचाने में देरी हुई।

उनका दावा है कि अगर पहली हाइड्रोलिक क्रेन ठीक से काम करती, तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘सरकार इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार किसी को भी नहीं बख्शेगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह चार मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के नौ सदस्यों की मौत हो गई।

भाषा अविनाश पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में