Raisen Dever killed Bhabhi : घर पर अकेली किचन में खाना बना रही थी भाभी, तभी देवर आकर करने लगा इस चीज़ की डिमांड, मना करने पर कर दिया खौफनाक कांड

Raisen जिले में घरेलू विवाद के दौरान देवर ने अपनी भाभी पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Raisen Dever killed Bhabhi : घर पर अकेली किचन में खाना बना रही थी भाभी, तभी देवर आकर करने लगा इस चीज़ की डिमांड, मना करने पर कर दिया खौफनाक कांड
Modified Date: March 19, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: March 19, 2026 7:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चाय बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
  • भतीजे के सामने भाभी पर डंडे से हमला
  • आरोपी देवर गिरफ्तार, जांच जारी

Raisen Crime News रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन ज़िले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ देवर ने अपनी ही भाभी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज किया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

चाय बनाने पर शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सलामतपुर के खोहा गांव का है। बताया जा रहा है कि घर पर मृतका, उसका आठ साल का बेटा और देवर मौजूद थे, वहीं परिजन और पति खेत गए हुए थे। Raisen Crime News  बताया जा रहा है कि महिला घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान देवर रामू मालवीय ने भाभी से चाय बनाने को कहा, लेकिन जब भाभी ने चाय बनाने से मना किया, तभी आरोपी ने अपने भतीजे के सामने ही भाभी पर डंडों से हमला करना शुरू कर दिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

आरोपी ने महिला पर तब तक वार किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। Raisen Crime News  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज किया, आरोपी को गिरफ्तार किया और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ेंः


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.