Bank Holiday 20 March 2026 : मार्च के आखिरी दिनों में बैंकों की लंबी छुट्टियां! निपटा लें जरूरी काम, जानिए कल बैंक खुले रहेंगे या बंद

Reserve Bank of India के अवकाश कैलेंडर के अनुसार 20 मार्च को देश के कई शहरों में ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

Bank Holiday 20 March 2026 : मार्च के आखिरी दिनों में बैंकों की लंबी छुट्टियां! निपटा लें जरूरी काम, जानिए कल बैंक खुले रहेंगे या बंद

Bank Holiday 20 March 2026 / Image Source :FILE

Modified Date: March 19, 2026 / 08:24 pm IST
Published Date: March 19, 2026 8:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 20 मार्च को कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी
  • डिजिटल बैंकिंग, UPI और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी
  • मार्च के अंत तक छुट्टियों की लंबी सूची जारी

नई दिल्ली : Bank Holiday 20 March 2026 अगर आप शुक्रवार, 20 मार्च को बैंक से संबंधित किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कल देश के कई प्रमुख शहरों में ईद-उल-फितर और जुमात-उल-विदा के विशेष अवसर पर बैंकों में अवकाश रहने वाला है। इस्लाम धर्म के इन महत्वपूर्ण दिनों के कारण आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के अनुसार कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक, 20 मार्च को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि जैसे बड़े केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टियां राज्यवार होती हैं, इसलिए कुछ अन्य शहरों में कामकाज सामान्य रूप से चल सकता है।

आने वाले दिनों में छुट्टियों की लंबी लिस्ट

मार्च का महीना खत्म होने से पहले छुट्टियों का एक लंबा सिलसिला शुरू हो रहा है

  • 21 मार्च: रमजान ईद और सरहुल के कारण कुछ शहरों में छुट्टी।
  • 22 मार्च: रविवार (पूरे देश में बैंक बंद)।
  • 26 और 27 मार्च: राम नवमी के अवसर पर कई राज्यों में अवकाश।
  • 31 मार्च: महावीर जयंती के चलते बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

डिजिटल बैंकिंग का करें इस्तेमाल

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई (UPI) और एटीएम (ATM) सेवाएं सुचारू रूप से काम करती रहेंगी। : Bank Holiday 20 March 2026  हालांकि, चेक क्लियरिंग, भारी कैश जमा या फिजिकल वेरिफिकेशन जैसे काम बैंक खुलने के बाद ही हो पाएंगे। अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप अपने बैंक संबंधी कार्यों की योजना पहले से बना लें और छुट्टियों की सूची को ध्यान में रखकर ही शाखा जाने का कार्यक्रम तय करें।

इन्हें भी पढ़ेंः


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.