कोलकाता, 26 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को कोलकाता और अन्य भागों में जुलूस निकाले गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शिया मुसलमानों ने करबला की लड़ाई में पैगंबर मुहम्मद के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया।
पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि राज्य में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए।
कोलकाता में लोगों ने खिदिरपुर और राजाबाजार समेत कई इलाकों में जुलूसों में हिस्सा लिया।
इस मौके पर एक संदेश में, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से भाईचारा और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप