जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में संपत्ति कुर्क की गई

Ads

जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में संपत्ति कुर्क की गई

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 02:50 PM IST

श्रीनगर, 22 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से कथित तौर पर हासिल धनराशि से अर्जित संपत्ति को बुधवार को कुर्क कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के विशरू पायिन केलर निवासी मोहम्मद यूसुफ भट के दो मंजिला मकान की कीमत 31.65 लाख रुपये है।

उन्होंने कहा कि यह मकान मादक पदार्थों की तस्करी से हासिल धनराशि से खरीदा गया था।

प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई केलर थाने में दर्ज प्राथमिकी के संबंध में की गई है।

भाषा

देवेंद्र अविनाश

अविनाश