जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकवादी की संपत्ति कुर्क

Ads

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकवादी की संपत्ति कुर्क

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 01:07 AM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 01:07 AM IST

जम्मू, 14 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और उसके समर्थन से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत पुलिस ने सोमवार को राजौरी जिले में एक संदिग्ध आतंकवादी कमांडर की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि थानामंडी थाने में ईआईएमसीओ अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद निआली थानामंडी के निवासी नजरत हुसैन के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

अधिकारियों के अनुसार, कुर्क किए गए भूखंड की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये है।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के समर्थन से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की राजौरी पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भाषा प्रचेता पारुल

पारुल