रूस अहम बुनियादी ढांचे को निशाना न बनाने का भरोसा दिलाए, तो यूक्रेन हमले रोक देगा : जेलेंस्की

Ads

रूस अहम बुनियादी ढांचे को निशाना न बनाने का भरोसा दिलाए, तो यूक्रेन हमले रोक देगा : जेलेंस्की

  •  
  • Publish Date - September 15, 2026 / 12:49 AM IST,
    Updated On - September 15, 2026 / 12:49 AM IST

कीव, 14 सितंबर (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि अगर सहयोगी देश रूस से उनके देश (यूक्रेन) के अहम बुनियादी ढांचे को निशाना न बनाने की वास्तविक प्रतिबद्धता हासिल करने में सफल रहते हैं, तो कीव रूसी क्षेत्र पर हमले रोकने के लिए तैयार है।

जेलेंस्की की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर “हमला न करने” पर सहमत हो गए हैं। हालांकि, ट्रंप ने इस कथित समझौते के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

रूस ने ट्रंप के दावे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

जेलेंस्की ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूक्रेन ने प्रस्ताव दिया है कि उसके सहयोगी देश रूस के साथ युद्धविराम का समझौता कराने में मदद करें।

उन्होंने लिखा, “यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों, बंदरगाहों, आपूर्ति शृंखला और यहां तक ​​कि अनाज भंडारों और दवाओं के गोदाम पर भी आए दिन हमले हो रहे हैं। इस युद्ध को खत्म करना जरूरी है। और अहम बुनियादी ढांचे को लेकर तनाव कम करने का कदम शांति की दिशा में पहला कदम हो सकता है।”

एपी पारुल गोला

गोला