जंतर मंतर के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया; सुरक्षा बढ़ाई गई

जंतर मंतर के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया; सुरक्षा बढ़ाई गई

जंतर मंतर के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया; सुरक्षा बढ़ाई गई
Modified Date: July 21, 2026 / 10:27 pm IST
Published Date: July 21, 2026 10:27 pm IST

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम को जंतर-मंतर के पास कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसके बाद इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस दल पर पथराव किया। हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है।

उन्होने कहा कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए जंतर-मंतर और उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गये हैं।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन


लेखक के बारे में