खामेनेई की हत्या के विरूद्ध प्रदर्शन: कश्मीर में विद्यालय एवं महाविद्यालय सात मार्च तक रहेंगे बंद

Ads

खामेनेई की हत्या के विरूद्ध प्रदर्शन: कश्मीर में विद्यालय एवं महाविद्यालय सात मार्च तक रहेंगे बंद

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 08:14 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 08:14 PM IST

श्रीनगर, तीन मार्च (भाषा) इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरूद्ध प्रदर्शन के आलोक में कश्मीर में विद्यालय और महाविद्यालय सात मार्च तक बंद रहेंगे।

शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने मंगलवार को कहा, ‘‘कश्मीर संभाग के सभी विद्यालय और महाविद्यालय सात मार्च, 2026 तक बंद रहेंगे।’’

लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सरकार ने एक मार्च को घाटी में शैक्षणिक संस्थानों को दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था।

शीर्ष शिया धर्मगुरु की हत्या के विरोध में कश्मीर में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहे। श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए।

ये प्रदर्शन मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में हुए हैं जहां शिया आबादी अधिक है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश