PUC New Rates: महंगाई के बीच एक और झटका.. राजधानी में गाड़ी का ये जरूरी कागजात बनवाना पड़ेगा महंगा, देखें नया रेट

PUC New Rates: महंगाई के बीच एक और झटका.. राजधानी में गाड़ी का ये जरूरी कागजात बनवाना पड़ेगा महंगा PUC certificate charges, PUC latest prices

PUC New Rates: महंगाई के बीच एक और झटका.. राजधानी में गाड़ी का ये जरूरी कागजात बनवाना पड़ेगा महंगा, देखें नया रेट

PUC New Rates

Modified Date: July 13, 2024 / 08:49 pm IST
Published Date: July 13, 2024 8:49 pm IST

नई दिल्ली। अगर आप भी देश की राजधानी दिल्ली के रहने वाले हैं और खुद के वाहन से आना-जाना करते हैं तो ये खबर आपके होश उड़ा देगी। अब आपको अपनी गाड़ी का पाॅल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) रिन्यू करवाने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। एक आदेश के अनुसार, गाड़ी के फ्यूल टाइप के आधार पर PUC  शुल्क में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में पीयूसी शुल्क में 13 साल बाद यह बढ़ोतरी की गई है।

Read More: Aashram Adhikshak Suspended: आश्रम अधीक्षिका पर गिरी गाज, इस मामले में कलेक्टर ने किया सस्पेंड 

PUC के लिए देने होंगे इतने रुपए 

नए नियमों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल, सीएनजी, एलपीजी से चलने वाले दो-पहिया और तीन-पहिया वाहनों का PUC शुल्क 60 रुपये से बढ़कर 80 रुपये हो गया है। वहीं चार-पहिया वाहनों के लिए शुल्क 80 रुपये से बढ़कर 110 रुपये हो गए हैं। तो वहीं, डीजल वाहन चालकों को अब PUC  के लिए 100 रुपये के जगह 140 रुपये देने होंगे।

Read More: Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, मिलेगी 72 लाख सैलरी, फटाफट उठा लें मौके का फायदा 

इस दिन से लागू होगी नई कीमत

दिल्ली सरकार ने एक नोटिस में जानकारी देते हुए बताया कि नई कीमतें सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से अधिसूचित होते ही लागू हो जाएंगी। ऐसे में अगर आपका  PUC लंबित है तो उसे नवीनीकृत करवाने का यह सही समय है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि यह वृद्धि दिल्ली सरकार के वायु गुणवत्ता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेल खाती है कि सभी वाहन प्रदूषण मानकों को पूरा करें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में