पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार केंद्र शासित प्रदेश चुनाव में आगे

Ads

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के उम्मीदवार केंद्र शासित प्रदेश चुनाव में आगे

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 11:32 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 11:32 AM IST

पुडुचेरी, चार मई (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एआईएनआरसी का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री एन रंगासामी और उनकी पार्टी के उम्मीदवार कम से कम सात विधानसभा क्षेत्रों में आगे हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश की दो सीटों से चुनाव लड़ रहे रंगासामी को थट्टनचावडी सीट पर 3,591 वोट की बढ़त मिली है।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से पता चला है कि ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (एआईएनआरसी) उम्मीदवार आर रविकुमार, वैयापुरी मणिकंदन, सी अयप्पन, ई मोहनदास, पी राजवेलु और पीआरएन थिरुमुरुगन क्रमश: विल्लियानूर, मुथियालपेट, एरियानकुप्पम, एनबलम, नेट्टापक्कम और कराईकल उत्तर में आगे थे।

मन्नादिपेट और नेरवी टी आर पट्टिनम निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा के उम्मीदवार ए नमस्सिवयम और टी के एस एम मीनाक्षीसुंदरम आगे हैं।

भाषा तान्या वैभव

वैभव