पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले, दो और मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: October 23, 2021 12:28 pm IST

पुडुचेरी, 23 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी में शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 1,27,674 हो गए। केंद्र शासित प्रदेश में अभी कोविड-19 के 457 मरीज उपचाराधीन हैं।

पुडुचेरी के दो और मरीजों की महामारी से मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 1,855 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि पिछले एक दिन में 48 लोग ठीक हुए। अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 1,25,362 लोग ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में