पुडुचेरी, 20 फरवरी (भाषा) केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 33 नए मामले आने के बाद रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,65,597 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलू ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पिछले 24 घंटे में पुडुचेरी में कोविड-19 के 17, कराईकल में नौ, यनम में चार और महे में तीन नये मरीजों का पता चला।
उन्होंने बताया कि फिलहाल मरीज 419 उपचाराधीन हैं जिनमें से 20 मरीज अस्पतालों में और 399 मरीज गृह पृथक-वास में हैं। पिछले 24 घंटे में 108 मरीजों के स्वस्थ हो जाने के बाद अब तक कुल 1,63,218 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।
श्रीरामुलू ने बताया कि कोविड-19 रोधी टीके की अब तक कुल 15,69,562 खुराक दी गई है जिनमें से 9,28,456 पहली खुराक, 6,29,162 दूसरी खुराक और 11,944 बूस्टर खुराक शामिल हैं।
भाषा राजकुमार रंजन
रंजन