पुडुचेरी में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए

पुडुचेरी में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: December 8, 2021 5:02 pm IST

पुडुचेरी, आठ दिसंबर (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 23 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,29,128 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 2,520 नमूनों की जांच के बाद 23 मामलों की पुष्टि हुई। केंद्रशासित प्रदेश में 230 मरीजों का उपचार चल रहा है।

वहीं, संक्रमण से पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या 1,876 बनी हुई है। श्रीरामुलु ने बताया कि अब तक टीके की 12,84,775 खुराक दी गई है, जिनमें से 7,85,490 लोगों को पहली खुराक और 4,99,285 को दूसरी खुराक दी गई ।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में