पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आये

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आये

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आये
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: November 23, 2021 2:45 pm IST

पुडुचेरी, 23 नवंबर (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 38 नए मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,718 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में 2,615 नमूनों की जांच के बाद पुडुचेरी से 19, कराइकल से सात, यानम से दो और माहे से 10 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमण से इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,870 बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि यहां 301 मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 41 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,547 हो गई।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 11,81,386 खुराक दी गई है जिनमें से 7,39,072 पहली खुराक और 4,42,314 दूसरी खुराक दी गई है।

भाषा स्नेहा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में