पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 100 के नीचे पहुंची

Ads

पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की संख्या 100 के नीचे पहुंची

  •  
  • Publish Date - March 1, 2022 / 03:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

पुडुचेरी, एक मार्च (भाषा) पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गयी और मंगलवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 100 के नीचे पहुंच गयी । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलू ने बयान जारी कर बताया कि बीते 24 घंटे में केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के केवल छह मामले सामने आये हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,65,726 हो गयी है ।

निदेशक ने बताया कि 24 मरीज संक्रमण से ठीक हुये हैं और संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 1,63,664 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुयी है और मरने वालों की संख्या 1,962 पर स्थिर है ।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पुडुचेरी में अब तक टीकों की 15,92,350 खुराक दे चुका है और जिसमें 9,31,604 पहली खुराक जबकि 6,48,294 दूसरी खुराक शामिल हैं । इसमें 12,452 बूस्टर खुराक भी शामिल हैं ।

भाषा रंजन रंजन मनीषा

मनीषा