पंजाब: बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

पंजाब: बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

पंजाब: बीएसएफ ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया
Modified Date: May 29, 2023 / 10:58 am IST
Published Date: May 29, 2023 10:58 am IST

चंडीगढ़, 29 मई (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कथित तौर पर भारत की सीमा में घुसे एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बल के जवानों ने रविवार रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर जिले के धनोई खुर्द गांव में एक ड्रोन की आवाज सुनी और फिर उस पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि काले रंग के ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) में एक थैला था जिसमें 2.70 किलोग्राम मादक पदार्थ था, यह थैला इलाके की तलाशी के दौरान एक खेत से बरामद हुआ।

भाषा निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में