पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा की

Ads

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर चुनाव पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - March 18, 2024 / 08:08 PM IST,
    Updated On - March 18, 2024 / 08:08 PM IST

चंडीगढ़, 18 मार्च (भाषा) पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी. ने लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

लोकसभा की 543 सीट पर होने वाले चुनाव के लिए सात चरण में मतदान होगा, पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। मतगणना चार जून को होगी।

पंजाब में 13 लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी और मतदाताओं की कुल संख्या जैसे प्रमुख आंकड़ों पर भी प्रकाश डाला।

पंजाब में 2,12,71,246 मतदाता हैं, जिनमें 1,11,92,959 पुरुष, 1,00,77,543 महिलाएं और 744 ट्रांसजेंडर हैं।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन