सिद्धू को मिली कमान तो बागी होंगे सीएम अमरिंदर सिंह? सोनिया गांधी को लिखा पत्र, जताई नाराजगी

सिद्धू को मिली कमान तो बागी होंगे सीएम अमरिंदर सिंह? सोनिया गांधी को लिखा पत्र, जताई नाराजगी

सिद्धू को मिली कमान तो बागी होंगे सीएम अमरिंदर सिंह? सोनिया गांधी को लिखा पत्र, जताई नाराजगी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: July 16, 2021 4:29 pm IST

चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के सियायी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच फूट की खबरें की चरम पर है। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस की कमान नवजोत सिंह सिद्धू को सौंपे जाने को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म है। इन अटकलों के बीच सीएम अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा है कि यदि पार्टी के पुराने नेताओं को नजरअंदाज किया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर बुरा असर हो सकता है।

Read More: छत्तीसगढ़ में 4000 से नीचे आया एक्टिव मरीजों का आंकड़ा, आज दुर्ग जिले में बढ़ी नए संक्रमितों की संख्या

अमरिंदर ने सोनिया गांधी को यह लेटर ऐसे समय में लिखा है, जब हाईकमान सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान देने का फैसला कर चुका है। राज्य के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी इस बैठक में मौजूद थे। बैठक के बाद रावत ने कहा कि सोनिया गांधी ने इस मुद्दे पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है और जब फैसला हो जाएगा तब वह मीडिया के साथ इसे साझा करेंगे। सूत्रों का कहना है कि रावत अब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर सकते हैं ताकि उन्हें मनाया जा सके और सुलह के फार्मूले को अंतिम रूप दिया जा सके।

Read More: विदिशा हादसे में 1 और शव निकाला गया, मासूम सहित मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9 पहुंचा

ज्ञात हो​ कि कि पिछले कुछ महीनों से पंजाब कांग्रेस में खुलकर कलह देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और कुछ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं, कैप्टन साफ कह चुके हैं कि अगला चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री नहीं चाहते कि श्री सिद्धू को उनके बराबर बैठा दिया जाए।

Read More: कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया देश का सबसे सर्वश्रेष्ठ KVK के रूप में सम्मानित, सीएम बघेल और मंत्री चौबे ने दी बधाई


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"