पंजाब: किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ मोटरसाइकिल मार्च निकाला

पंजाब: किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ मोटरसाइकिल मार्च निकाला

पंजाब: किसानों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ मोटरसाइकिल मार्च निकाला
Modified Date: July 15, 2026 / 04:33 pm IST
Published Date: July 15, 2026 4:33 pm IST

होशियारपुर (पंजाब), 15 जुलाई (भाषा) किसानों ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में बुधवार को होशियारपुर में मोटरसाइकिल मार्च निकाला। उनका आरोप है कि इससे देश के कृषि क्षेत्र पर बुरा असर पड़ेगा।

यह मार्च पंजाब में ‘देश बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले अलग-अलग किसान संगठनों के आह्वान पर निकाला गया।

किसान नेता परमजीत सिंह भुल्ला और कुलदीप सिंह बेगोवाल के नेतृत्व में, यह मार्च टांडा के पास गुरुद्वारा पुल पुख्ता साहिब में ‘अरदास’ के बाद शुरू हुआ और टांडा, दसूहा और मियानी से होकर गुजरा।

बाद में प्रदर्शनकारी दसूहा के उपसंभागीय मजिस्ट्रेट कंवलजीत सिंह के कार्यालय पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को तुरंत वापस लेने की मांग की गई।

ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रस्तावित व्यापार समझौते से किसानों, खेतिहर मजदूरों, पशुपालकों, छोटे व्यापारियों और सूक्ष्म उद्योगों पर बुरा असर पड़ेगा।

उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से भारत में सस्ता कृषि आयात हो सकेगा, जिससे घरेलू कृषि आय और देश की कृषि अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में