पंजाब: मोहाली से बंबिहा गिरोह के चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

Ads

पंजाब: मोहाली से बंबिहा गिरोह के चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 28, 2022 / 06:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (भाषा) पंजाब और उत्तराखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में बंबिहा गिरोह के चार संदिग्ध शूटरों को मोहाली के जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यादव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आरोपियों के पास से तुर्की में निर्मित एक स्वचालित मशीन पिस्तौल सहित तीन विदेशी पिस्तौलें बरामद की गईं ।’’

यादव ने कहा कि चारों उत्तराखंड में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या में कथित रूप से शामिल थे।

यादव ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता में एजीटीएफ, पंजाब पुलिस, उधम नगर पुलिस और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक संयुक्त अभियान में बंबिहा गिरोह के चार शूटरों को मोहाली के जीरकपुर से गिरफ्तार किया, जो काशीपुर (उत्तराखंड) में 70 वर्षीय एक व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या में शामिल थे।’’

भाषा फाल्गुनी माधव

माधव