पंजाब सरकार निर्वासित लोगों की अगवानी करेगी: अधिकारी

पंजाब सरकार निर्वासित लोगों की अगवानी करेगी: अधिकारी

पंजाब सरकार निर्वासित लोगों की अगवानी करेगी:  अधिकारी
Modified Date: February 4, 2025 / 10:23 pm IST
Published Date: February 4, 2025 10:23 pm IST

चंडीगढ़, चार फरवरी (भाषा) करीब 200 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान के बुधवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने की खबरों के बीच पंजाब पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि राज्य सरकार के अधिकारी निर्वासित भारतीयों की अगवानी करेंगे।

पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने इन लोगों को निर्वासित करने के अमेरिका के फैसले पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में योगदान दिया है और उन्हें निर्वासित करने के बजाय स्थायी निवास प्रदान किया जाना चाहिए था।

ऐसी खबरें हैं कि पंजाब और पड़ोसी राज्यों के 205 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सी-17 सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरेगा।

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में