LPG Shortage in MP: ‘प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरना सही नहीं’… LPG की कमी पर ये क्या बोल गए भाजपा विधायक, वीडियो वायरल

'प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरना सही नहीं'... LPG की कमी पर ये क्या बोल गए भाजपा विधायक, Guna BJP MLA Pannalal Shakya Statement on LPG

LPG Shortage in MP: ‘प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरना सही नहीं’… LPG की कमी पर ये क्या बोल गए भाजपा विधायक, वीडियो वायरल

Guna BJP MLA Pannalal Shakya. Image Source- IBC24


Reported By: Neeraj Yogi,
Modified Date: March 19, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: March 19, 2026 10:23 pm IST

गुनाः Guna BJP MLA Pannalal Shakya  देश में रसोई गैस (LPG) की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है। कई राज्यों से सिलेंडर की सप्लाई में देरी और वितरण में बाधा की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ ही इसे लेकर जमकर सियासत भी हो रही है। इस बीच गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने बड़ा बयान दिया है।

Guna BJP MLA Pannalal Shakya  वर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर आयोजित कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम में पहुंचे विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि कई लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर घरों और गोदामों में जमा कर लेते हैं, जिससे कृत्रिम संकट पैदा होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि थोड़ी बहुत कमी आने पर घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि धैर्य रखना चाहिए। विधायक ने यहां तक कहा कि अगर कुछ दिन गैस की दिक्कत हो तो चूल्हे पर भी खाना बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोग तुरंत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को घेरने लगते हैं, जो सही नहीं है।

इन्हें भी पढ़ेंः


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।