पंजाब पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया, चार किलो हेरोइन एवं दो पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया, चार किलो हेरोइन एवं दो पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया, चार किलो हेरोइन एवं दो पिस्तौल बरामद
Modified Date: March 26, 2023 / 10:32 pm IST
Published Date: March 26, 2023 10:32 pm IST

चंडीगढ़, 26 मार्च (भाषा) पंजाब पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने कई मामलों में वांछित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो पिस्तौल, गोला बारूद और नकदी के साथ चार किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रदेश पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया, ‘‘एक बड़ी सफलता में, तरन तारन पुलिस ने कई मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है । उनके पास से दो पिस्तौल, 18 कारतूस, 2.6 लाख रुपये और एक कार के साथ चार किलो हेरोइन बरामद की है।’’

उन्होंने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

भाषा रंजन रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में