पंजाब के होशियारपुर में निजी बस ने स्कूल वाहन को टक्कर मारी, एक छात्र घायल

Ads

पंजाब के होशियारपुर में निजी बस ने स्कूल वाहन को टक्कर मारी, एक छात्र घायल

  •  
  • Publish Date - July 24, 2025 / 02:48 PM IST,
    Updated On - July 24, 2025 / 02:48 PM IST

होशियारपुर, 24 जुलाई (भाषा) पंजाब के होशियारपुर जिले में चब्बेवाल बस स्टैंड के पास बृहस्पतिवार को एक निजी बस ने स्कूल के बच्चों को ले जा रहे वाहन को टक्कर मार दी जिससे एक छात्र को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कुल 30 छात्रों को लेकर यह वाहन हंडोवाल गांव स्थित स्कूल जा रहा था, तभी एक निजी परिवहन कंपनी की बस ने उसे टक्कर मार दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर में एक छात्र को हल्की चोट आई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राखी नरेश

नरेश