पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन लोगों की मौत

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन लोगों की मौत

पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में कार की टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन लोगों की मौत
Modified Date: May 10, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: May 10, 2026 8:29 pm IST

फतेहगढ़ साहिब, 10 मई (भाषा) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक कार की टक्कर से दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात उस समय हुई, जब तीन लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बडाली अला सिंह से अपने गांव बीबीपुर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बडाली अला सिंह थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राम सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान अवतार सिंह, सतविंदर सिंह और मोहन सिंह के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी बीबीपुर गांव के निवासी थे।

पुलिस ने बताया कि बाइक सवार लोग जब हिंदूपुर गांव के पास पहुंचे, तब पीछे से आ रही ‘एसयूवी’ ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना की सूचना मिलते ही बादली अला सिंह थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि एसयूवी चालक दुर्घटना के बाद भागने में सफल रहा और उसका पता लगाने के लिए टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में