पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना को धमकाने के साथ 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई, मामला दर्ज

Ads

पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना को धमकाने के साथ 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई, मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 08:13 PM IST

मोहाली, 14 फरवरी (भाषा) पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने मोहाली पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में दावा किया है कि उन्हें विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मोहाली पुलिस ने कहा कि अभिनेत्री से मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस ने बताया कि खुराना ने अपनी ईमेल आईडी पर प्राप्त जबरन वसूली के ईमेल के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शनिवार को सोहाना थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक (जांच) सौरभ जिंदल ने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, ईमेल के साथ एक ‘ऑडियो’ संलग्न किया गया था जो कथित तौर पर विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर द्वारा भेजा गया था, जिसमें 10 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी।’’

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष