पुतिन के भारत दौरे से बढ़ी पाकिस्तान और ड्रैगन की बेचैनी, एस-400 पर टिकी निगाहें

पुतिन के भारत दौरे से बढ़ी पाकिस्तान और ड्रैगन की बेचैनी, एस-400 पर टिकी निगाहें

पुतिन के भारत दौरे से बढ़ी पाकिस्तान और ड्रैगन की बेचैनी, एस-400 पर टिकी निगाहें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 4, 2018 7:30 am IST

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिन की यात्रा पर भारत पहुंचेंगे। इस दौरान रूस के साथ सामरिक लिहाज से बेहद अहम एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर समझौते के अलावा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों की मजबूती को लेकर भी बातचीत होगी। भारत के साथ दुनिया के प्रमुख देशों की निगाह पुतिन की इस यात्रा पर होगी।

पढ़ें- हवाई सफर करने वालों के लिए जरुरी खबर, IGI का एक रनवे रहेगा बंद, 1300 फ्लाइट रद्द

रूस और ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों की छाया के बीच हो रही पुतिन की यात्रा में दोनों देश आपसी संबंधों को गति देने और परस्पर व्यापार को जारी रखने के तरीकों पर विचार करेंगे। गौरतलब है कि भारत, अमेरिका को भरोसे में लेकर रूस के साथ सामरिक व रणनीतिक संबंधों को जारी रखने पर जोर दे रहा है। माना जा रहा है कि पुतिन की यात्रा से शक्ति संतुलन की दिशा तय होगी। इस समझौते पर 5 अक्टूबर को दोनों नेता संयुक्त बयान भी जारी करेंगे।

पढ़ें-केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सात रोहिंग्याओं को भेजा जा रहा म्यांमार

आपको बतादें अमेरिकी संसद ने रूस से हथियार खरीदने पर प्रतिबंध लगाया हुआ। इसके बावजूद अगर भारत को एस-400 डिफेंस सिस्टम मिलता है तो यह काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (सीएएटीएसए) का उल्लंघन माना जाएगा। हालांकि, कुछ अमेरिकी सांसदों का कहना है कि इस मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से विशेष छूट मिल सकती है।

पढ़ें-देश के तीन प्रमुख मर्डर और रेप केस पर फैसला आज,200 से ज्यादा कैदियों को सुनाई जाएगी सजा

वहीं भारत-रूस के बीच गुरुवार को होने वाले इस समझौते को देखते हुए अमेरिका ने नाराजगी जाहिर की है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बुधवार को कहा कि हम अपने सभी सहयोगियों और साझेदारों को रूस के साथ व्यापार न करने का अनुरोध कर चुके हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो सहयोगी देशों पर सीएएटीएसए के तहत प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में