सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने पर राबड़ी का सवाल – किसके इशारे पर हुआ ?

Ads

सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने पर राबड़ी का सवाल - किसके इशारे पर हुआ ?

  •  
  • Publish Date - April 11, 2018 / 08:21 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10,सर्कुलर रोड की सुरक्षा में तैनात बीएमपी-2 के 32 कमांडो को मंगलवार की देर शाम पुलिस मुख्यालय ने वापस बुला लिया।जिसके चलते आज राबड़ी देवी ने प्रतीकात्मक विरोध का रास्ता अपनाया है। 

 

जिसके चले उन्होंने तेजप्रताप और तेजस्‍वी ने अपने सुरक्षागार्ड भी वापस कर दिये। राबडी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर पूछा कि हमारी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ आखिर किसके इशारे पर हो रहा है। उन्होंने इसके साथ ही पत्र के माध्यम से लिखा है कि अगर मुझे या मेरे परिवार को किसी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना करना पड़ता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी गृह विभाग और उनके मंत्री की होगी। 

इस संबंध में एडीजी मुख्यालय  एसके सिंघल का कहना है कि  लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के सरकारी आवास से सुरक्षा वापस लेने का निर्णय विशेष शाखा की समिति ने लिया है। वहीं, आइजी सुरक्षा बच्‍चू सिंह मीणा ने कहा कि लालू परिवार की सुरक्षा न तो बढ़ाई गई है और न हीं परिवार के किसी सदस्‍य की सुरक्षा हटाई गई है। 

web team IBC24