राफेल पर सुप्रीम जंग, अगले हफ्ते हो सकती है सुनवाई

Ads

राफेल पर सुप्रीम जंग, अगले हफ्ते हो सकती है सुनवाई

  •  
  • Publish Date - September 5, 2018 / 07:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

नई दिल्ली। राफेल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच छिड़ी जंग अब सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गई है। और सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। मामले पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा ने अगले हफ्ते सुनवाई की बात कही है। बता दें कि अधिवक्ता एम एल शर्मा की दलीलों पर गौर करते हुए न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ कहा कि उनकी अर्जी तत्काल सुनवायी के लिए सूचीबद्ध की जाए। 

दरसअल,  एम एल शर्मा ने अपनी अर्जी में फ्रांस के साथ लड़ाकू विमान सौदे में विसंगतियों का आरोप लगाया है और उस पर रोक की मांग की है। वहीं, याचिका में  डील को रद्द करने के साथ FIR दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि दो देशों के बीच हुई इस डील से भ्रष्टाचार हुआ है और ये रकम इन्हीं लोगों से वसूली जाए क्योंकि ये अनुच्छेद 253 के तहत संसद के माध्यम से नहीं की गई है।

पढ़ें-धमतरी के मांदागिरी-तेंदूडोंगरी पहाड़ी पर मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर

आपको ज्ञात हो कि इस मामले के में दोनों पक्षों के बीच काफी गहमागहमी है। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार इस मामले में सरकार को घेर रहे हैं, संसद के साथ राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी सरकार से इस मामले पर कई सवाल किए हैं।  वहीं, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्री अरुण जेटली इस डील को लेकर राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठा चुके हैं।

 पढ़ें-अमेरिका ने दी सीरिया को चेतावनी, कहा- इदलिब पर हमला करना मानवता के खिलाफ

बताते चलें कि राफेल डील पर हो रही सियासी जंग के बीच वायुसेना के एयर मार्शल एसबी देव ने कहा, मुझे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, लेकिन हमें लगता हैं कि लोगों को जानकारी नहीं है। हम विमान का इंतजार कर रहे हैं। राफेल सुंदर और सक्षम विमान हैं।

वेब डेस्क, IBC24